जमानत पर आए युवक की मारपीट

शिवपुरी। मायापुर थाने के ग्राम पुरा में अग्रिम जमानत पर जेल से छूटकर आए युवक को चलती बाइक पर लट्ठ मार दिया। फिर उसे घर के अंदर खींचकर ले गए और बेरहमी से पीटा। बलवीर पुत्र रामनाथ यादव निवासी ग्राम पुरा बंधवार की शाम 5 बजे बाइक से घर जा रहा था तभी रास्ते में चंद्रभान यादव, सुखवीर यादव और चंद्रभान का बेटा शिवेंद्र यादव ने उसमें लट्ठ मार दिया। बाइक से गिर जाने पर उसे घर के अंदर खींचकर ले गए। यहां लाठी से हमला किया और फिर सिर मंे कुल्हाड़ी मार दी।