Press "Enter" to skip to content

 22 जनवरी को होगी दीपावली जैसी रोशनी जयपुर में: शहर जगमग होगा 5 लाख दीपों से; प्रमुख मंदिरों,चौराहों के साथ बाज़ारों में होगी सजावट/ जयपुर

जयपुर

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर जयपुर में दीपावली जैसी सजावट करवाई जाएगी। इस दिन पूरे शहर में प्रमुख चौराहों, सरकारी भवनों और मंदिरों में 5 लाख से ज्यादा दीप जलाए जाएंगे। निगम ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।

मंदिरों, प्रमुख सरकारी भवनों और चौराहों पर विशेष रोशनी (सजावट) की जाएगी। इसके लिए बाकायदा व्यापार मंडलों और सामाजिक संस्थाओं से बाजारों में रोशनी करने की भी अपील की जाएगी।

नगर निगम ग्रेटर मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने नगर निगम की सभी समितियों के पदाधिकारियों और निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी तैयारियों की रूपरेखा तय की। उन्होंने इसके लिए 2 जनवरी से विशेष सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। इसकी शुरुआत स्टेच्यू सर्किल से की जाएगी।

मेयर ने बताया कि सबसे पहले जयपुर के प्रमुख चौराहों पर लगे महापुरुषों के स्टेच्यू और उनके आसपास की सफाई करके उन्हें स्वच्छ और सुंदर किया जाएगा। इसके बाद 3 जनवरी से प्रमुख धार्मिक स्थलों और उनके आसपास के एरिया में विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा।

मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने नगर निगम की सभी समितियों के पदाधिकारियों और निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा तय की।

मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने नगर निगम की सभी समितियों के पदाधिकारियों और निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा तय की।

सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडल से लेंगे सहयोग
मेयर ने बताया कि पूरे जयपुर शहर में चलने वाले इस विशेष सफाई अभियान के लिए शहर के सभी व्यापार मंडलों, सामाजिक संगठनों और धर्मगुरुओं से सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही व्यापार मंडलों और सामाजिक संगठनों से अपील की जाएगी कि वे अपने-अपने संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों पर 22 जनवरी के दिन विशेष रोशनी के जरिए सजावट करें।

चौराहों पर बनाई जाएगी रंगोली
महापौर ने बताया कि रामलला के आने में अभी 21 दिन शेष है। ऐसे में शहर में विशेष अभियान चलाकर गली, मोहल्लों की भी सफाई की जाएगी। इसके साथ ही 22 जनवरी को सभी प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाई जाएगी और दीये जलाए जाएंगे। धार्मिक स्थलों और सरकारी भवनों पर भी दीये जलाकर उन्हें जगमग किया जाएगा।

सुंदरकांड के पाठ और अन्य आयोजन होंगे
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर शहर में कुछ जगहों पर सुंदरकांड के पाठ भी करवाए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिरों में अन्य आयोजन और कुछ जगहों पर संगोष्ठियां भी करवाई जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!