Press "Enter" to skip to content

शराब पीकर पहुंचे बेरोजगार पति को पत्नी ने टोका; गुस्से में पति ने पत्नी के सिर पर पटक दिया सिलबट्टा ! Jabalpur News

दमोह में पति ने पत्नी के सिर में सिलबट्टा पटककर हत्या कर दी।

  • पत्नी चांदनी बंसल की उसके पति बालचंद बंसल ने मंगलवार को देर रात सिलबट्टे से सिर पर हमला कर हत्या कर दी

दमोह. जिले के देहात थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मंगलवार को देर रात हुई लड़ाई पत्नी की जान लेकर गई। असल में, बेरोजगार पति बालचंद बंसल मंगलवार की रात को रोज की तरह पीकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने उसे टोक दिया। इस पर पति नाराज हो गया, उसने पत्नी को समझाया, लेकिन वह गालियां देने लगी। इस पर गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर सिलबट्टा पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
पति बालचंद बंसल पत्नी की की हत्या करने के बाद पति खुद ही कोतवाली पहुंचा। मामला देहात थाना क्षेत्र का होने के कारण कोतवाली पुलिस ने आरोपी को देहात थाना क्षेत्र की चौकी जबलपुर नाका भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार चांदनी बंसल और बालचंद बंसल के बीच देर रात पति के शराब पीकर आने से झगड़ा हो गया। असल में, चांदनी बंसल हर रोज अपने पति के बेरोजगार होने का ताना देती थी। इस दौरान गुस्से में आकर पति ने सिलबट्टे से उसके सिर पर हमला कर दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद देहात थाना टीआई एचआर पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। सुबह उसके पंचनामा की कार्रवाई की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!