Press "Enter" to skip to content

जबलपुर में तीन तस्‍कर गिरफ्तार, डेढ़ लाख कीमत का गांजा जब्‍त ! Jabalpur News

जबलपुर में तीन तस्‍कर गिरफ्तार, डेढ़ लाख कीमत का गांजा जब्‍त
जबलपुर। पुलिस ने गांजे की तस्‍करी में लिप्‍त तीन तस्‍करों को गिरफ्तार किया है। इनसे डेढ़ लाख कीमत का गांजा जब्‍त किया गया है।
आरोपियों के नाम अमन बाल्मीक पिता राजू बाल्मीक उम्र 22 वर्ष निवासी रामपुर छापर थाना गोरखपुर जबलपुर, गप्पू उर्फ शाहिल सोनकर पिता अशोक सोनकर उम्र 20 वर्ष निवासी बड़ी ओमती थाना ओमती, शिवा सोनकर पिता राजकुमार सोनकर उम्र 24 वर्ष निवासी बड़ी ओमती थाना ओमती जबलपुर।
रात्रि में रिछाई तिराहा पर संदिग्धों की चैकिंग के दौरान मण्डला की तरफ से बस एमपी 20 पीए 5551 आकर रुकी। बस में से तीन लड़के बैग लिये हुये उतरे। वे पुलिस को देखकर बैग लेकर तेजी से जाने लगे, शंका होने पर तीनो लड़कों को रोका गया एवं नाम पता पूछा गया । तीनों के बैगों की तलाशी ली गयी तो बैग के अंदर पैकिटों में गांजा रखा मिर्ला।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!