Press "Enter" to skip to content

देश की सभी ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में कामकाज ठप, कर्मचारी एक महीने की हड़ताल पर ! Jabalpur News

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी।

  • केंद्र के निगमीकरण के फैसले के खिलाफ कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
  • आजादी के बाद पहली बार सुरक्षा संस्थानों में हड़ताल हुई

जबलपुर. सेना के लिए गोला-बारूद और हथियार बनाने वाली देशभर की 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए। दरअसल, केंद्र ने हाल ही में इन फैक्ट्रियों के निगमीकरण का प्रस्ताव पास किया है। कर्मचारी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। इनका आरोप है कि सरकार एक तरफ सेना को मजबूत करने के दावे कर रही है और दूसरी तरफ सुरक्षा संस्थानों को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रच रही है।
जलबपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार का यह फैसला देश की सुरक्षा के लिए घातक है। अगर निगमीकरण का फैसला अमल में लाया गया तो अकेले जबलपुर में ही लाखों कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट हो जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!