
जबलपुर। पीएचई से रिटायर्ड एसडीओ सुरेश उपाध्याय के घर ईओडब्ल्यू ने छापामार कार्रवाई की। उपाध्याय के कजरवारा, अंतततारा, बिलहरी और सदर स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि रिटायर्ड एसडीओ के पास आय से अधिक संपत्ति है और उन्होंने यह ड्यूटी में रहते अर्जित की है। अब ईओडब्ल्यू की टीम उनके घर से कागजात बरामद कर उनकी द्वारा ड्यटी में रहते अर्जित सैलरी और संपत्ति का अंतर निकालेगी। ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही इस कार्रवाई में 80 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।





Be First to Comment