
टोक्यो। जापान में व्हेल के शिकार के मुद्दे पर बवाल मचा है। व्यावसायिक स्तर पर व्हेल का शिकार शुरू करने के लिए जापान ने रविवार को इंटरनेशनल व्हेलिंग कमीशन (IWC) की सदस्यता छोड़ दी। जापान 1951 से इस अंतरराष्ट्रीय संगठन का सदस्य था। 1982 में IWC ने व्हेल के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसे हटवाने के लिए जापान लगातार प्रयास कर रहा था।
व्हेल के शिकार पर लगी पाबंदी हटाने के लिए पिछले साल सितंबर में जापान की ओर से IWC में लाया गया प्रस्ताव गिर गया था। इसके बाद जापान ने संगठन छोड़ देने की चेतावनी दी थी। IWC की सदस्यता छोड़ने के बाद जापान फिर व्यावसायिक स्तर पर व्हेल का शिकार शुरू कर सकता है।
जापान ने हालांकि इससे पहले भी प्रतिबंध के बावजदू 1987 और 1994 में व्हेल का शिकार शुरू किया था। इसके लिए उसने वैज्ञानिक शोध की दुहाई दी थी। IWC की सदस्यता छोड़ने के बावजूद जापान अपने समुद्री क्षेत्र के बाहर व्हेल का शिकार नहीं कर सकता।






Be First to Comment