Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी आईटीबीपी ने किया पौधारोपण / Shivpuri News

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी आईटीबीपी द्वारा हरित शिवपुरी अभियान के तहत 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के वअसर पर राजीव लोचन शुक्ल उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी के निर्देशन में विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय के परिसर में 300 पौधों का पौधारोपण किया या।

पौधारोपण का शुभारंभ राजीव लोचन शुक्ल उप महानिरीक्षक, डॉ. अक्षय कुमार निगम डीन मेडीकल कॉलेज, डॉ. केवी वर्मा, डॉ. पंकज शर्मा द्वारा किया गया। पौधारोपण के दौरान डॉ. मानबहादुर, डॉ. रितेश यादव, डॉ. आनंद रोखड़े, डॉ. राजेश अहिरवार, डॉ. रविकिरन, डॉ. अशाोक अग्रवाल, प्रेमचंद सहित मेडीकल कॉलेज एवं वाहिनी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राजीव लोचन शुक्ल ने कहा कि आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस है, इसे लोगों में प्राकृतिक स्त्रोतों केसंरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है, साथ ही प्राकृतिक संरक्षण के महत्व को भी बताया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!