Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी में आयोजित हुआ ओलंपिक दिवस : 5 किलोमीटर पदल चलकर ग्रामीणों को दी ओलंपिक खेलों की जानकारी / Shivpuri News

शिवपुरी। आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी में कोविड़-19 संबंधी प्रोटोकाॅल को ध्यान में रखते हुए राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी के निर्देशन में ओलम्पिक दिवस का आयोजन किया गया। ओलम्पिक दिवस के उपलक्ष्य में बाॅलीबाल मैच, पैदल चाल, ओलम्पिक संबधी व्याख्यान, क्विज प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वाहिनी द्वारा विगत चार दिनों से विभिन्न खेलकूद गतिविधियों को आयोजित किया गया। ओलम्पिक दिवस के दिन ही इनका समापन हुआ एवं सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

ओलम्पिक दिवस के अवसर पर वाहिनी में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने सुनील कुमार द्वितीय कमान की अगुवाई में 05 किमी पैदल चलकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में निवासरत लोगों को विभिन्न ओलम्पिक स्लोगनों के माध्यम से ओलम्पिक खेलों के बारे में जानकारी देते हुए खेलों की महत्वता से परिचित कराया। राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा अवगत कराया गया कि समय-समय पर इस प्रकार की विभिन्न गतिविधियों से हम ग्रामीण लोगों को खेलों के प्रति जागरुक करते रहेंगे।

 

हिमवीर वाइव्स एसोसिएशन (हावा) की चीफ एक्जक्यूटिव डा. सुषमा शुक्ल द्वारा हिमवीर महिलाओं के लिए भी 05 किमी पैदल चाल का शुभारम्भ किया गया एवं इस गतिविधि के समापन के पश्चात् भाग लेने वाली समस्त महिला प्रतिभागियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओ की इस सम्पूर्ण गतिविधि का संचालन रितु द्वारा करवाया गया। डा. सुषमा शुक्ल ने बताया कि हमें अपने आपको फिट रखने के इस प्रकार से प्रतिदिन वाॅक करना चाहिए ताकि हमारा शरीर स्वस्थ्य रहे एवं साथ ही इस प्रकार की प्रतिदिन की गतिविधियों से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!