Press "Enter" to skip to content

तनाव घटाने पर राजी ईरान-पाकिस्तान: ईरानी एयरस्ट्राइक के बाद तनाव बढ़ा था बलूचिस्तान में, जवाबी कार्यवाई की थी PAK ने भी / #INTERNATIONAL

ईरान में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के बाद इकट्ठा हुए लोगों का यह फुटेज सामाने आया था। (द पाकिस्तान डेली)

ईरान और पाकिस्तान के बीच 4 दिन से जारी तनाव खत्म होगा। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक दोनों देश एयरस्ट्राइक के बाद शुरू हुए तनाव को घटाने पर सहमत हुए हैं।

दरअसल, 16 जनवरी की रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन्स से हमला किया था। अगले ही दिन जवाब में पाकिस्तान ने ईरान में 48 किमी अंदर की एयरस्ट्राइक की थी।

खुलासा- PAK जानता था कि ईरान हमला करेगा
पाकिस्तान को ईरान की एयरस्ट्राइक के बारे में जानकारी दी गई थी। ईरान के लोकल मीडिया की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया- पाकिस्तानी सेना को ईरान की तरफ से 16 जनवरी को की गई एयरस्ट्राइक के बारे में पहले से सूचना दी गई थी। हालांकि ईरान ने पाकिस्तान को यह नहीं बताया कि वो इस खबर को सार्वजनिक करेगा।

लोकल ईरानी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े एक टेलिग्राम चैनल के हवाले से लिखा- पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले के लिए पाकिस्तानी सरकार के सहयोग की जरूरत थी।

ईरान ने कहा था- सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला किया
ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हमला किया था। कहा था कि उसने पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दोल्लाहियन ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी से फोन पर बात की थी।

उन्होंने कहा था- यह हमला सिर्फ आंतकी संगठन पर किया गया था। इस पर जिलानी ने कहा था कि किसी भी देश को इस तरह जोखिम वाले रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। ईरान के हमले पर पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई का पूरा हक है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!