चीन में सरकार दे रही अंतर सामुदायिक शादी को बढ़ावा ! International News

Inter-Community Marriage : चीन में सरकार दे रही अंतर सामुदायिक शादी को बढ़ावा
शिगात्से। चीन में सांस्कृतिक मेलमिलाप को बढ़ावा देने के लिए सरकार अब हान और तिब्बती मूल के युवक-युवतियों की शादी को बढ़ावा दे रही है।
लोंग और बा तथा कुछ अन्य जोड़ों के फोटो शिगात्से और कुछ अन्य शहरों के सामुदायिक केंद्रों में लगाए गए हैं। इनके जरिये आमजनों को संदेश देने की कोशिश की गई है कि उनके प्रेम संबंधों को अंजाम तक पहुंचाने में सरकार उनके साथ है।
तिब्बत की स्थानीय सरकार के अधिकारी सी डान योंग्जी ने भारतीय पत्रकारों के दल को बताया कि चीन की केंद्रीय सरकार ने अंतर सामुदायिक शादियों को लेकर नीति को बदला है।

सरकार की ओर से ऐसे जोड़ों को सुविधाएं दी जा रही हैं और उन्हें उदाहरण स्वरूप पेश किया जा रहा है। हान चीन की बहुसंख्यक मूल आबादी है। लोंग सी जोंग और बा सैंग क्यू बा आपस में प्रेम करते थे लेकिन उनके लिए शादी में सामाजिक रुकावटें थीं।
सरकार के समर्थन से उन्होंने 2015 में शादी की। 50 की उम्र के करीब का यह जोड़ा तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में सामुदायिक एकता की मिसाल बना हुआ है। उसे सरकार की तरफ से प्रोत्साहन मिल रहा है।

इससे अन्य युवक-युवती अंतर सामुदायिक विवाह के बारे में सोचने को उत्साहित हुए हैं। हाल के महीनों में जिन 500 जोड़ों ने अपने विवाह पंजीकृत कराए हैं उनमें से 40 अंतर सामुदायिक हैं। पत्रकारों का दल चीन सरकार के आमंत्रण पर इन दिनों तिब्बत के दौरे पर है।

संबंधित खबरें