Press "Enter" to skip to content

जनाजे से उठ खड़ा हुआ मुर्दा, नमाज के लिए आए इमाम को हार्ट अटैक, जाने क्या है इसकी सच्चाई ! International News

जनाजे से उठ खड़ा हुआ मुर्दा, नमाज के लिए आए इमाम को हार्ट अटैक, जाने क्या है इसकी सच्चाई
रियाद। जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ है और कौन, कब कैसे उठ जाएगा यह किसी को नहीं पता। ऐसा ही कुछ डायलॉग राजेश खन्ना ने अपनी फिल्म आनंद में मारा था। यह डायलॉग और फिल्म दोनों अमर हो गए। अब इस डायलॉग को सही साबित करने वाली घटना भी सामने आई है जिसमें एक इमाम की अचानक मौत हो गई। सोशल मीडिया में यह खबर तेजी से वायरल हो रही है लेकिन इसकी सच्चाई कम ही लोग जानते हैं।
सोशल मीडिया में जो कहानी वायरल हो रही है उसके अनुसार, मामला सउदी अरब के माराकेच का है। यहां एक शख्स की मौत और उसके जिंदा होने की कहानी के साथ ही इमाम की मौत का किस्सा भी जुड़ा है। दरअसल, दावा है कि शहर में एक युवक की मौत हो गई थी। जनाजे की नमाज के लिए इमाम साहब को बुलवाया गया। जैसे ही नमाज के लिए पहुंची भरी भीड़ के बीच रखे जनाजे पर मृत पड़ा शख्स खड़ा हो गया।

जनाजे पर पड़े शख्स को जिंदा होते देख इमाम साहब इतने डर गए कि उन्हें दिल का दौरा ही पड़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जिस शख्स का जनाजा ले जाना था उसे छोड़कर इमाम साहब को दफनाने की तैयारियां की जाने लगीं।
यह है मामला और उसकी सच्चाई

दरअसल, यह पूरी घटना अभी की नहीं बल्कि पिछले साल अगस्त की है। उस दौरान हुए इस घटनाक्रम को लेकर जहां लोगों ने सोशल मीडिया में खूब शेयर किया था वहीं कई लोगों ने इस पर अफसोस भी जताया था। अब एक बार फिर से यह कहानी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिस शख्स के जिंदा होने का दावा किया जा रहा है दरअसल वो बेहोश था।
जुमे की नमाज के दौरान वो बेहोश होकर गिर पड़ा था और अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत मान लिया था। इतने के साथ ही डॉक्टरों ने उस शख्स का डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उस शख्स के जनाजे की तैयारी की और इमाम साहब को नमाज के लिए बुलवाया।

जब उसे दफनाने की पूरी तैयारी थी तभी वो उठ खड़ा हुआ। उसके इस तरह उठ बैठने से कई लोग डर गए लेकिन इमाम साहब को सदमा कुछ ज्यादा ही गहरा लगा और उनकी मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!