Press "Enter" to skip to content

इटली के डेविड सासोली होंगे यूरोपीयन संसद के नए अध्यक्ष ! International News

इटली के डेविड सासोली होंगे यूरोपीयन संसद के नए अध्यक्ष
स्ट्राटबर्ग। यूरोपीयन संसद ने बुधवार को पूर्व पत्रकार और इटली के सोशल डेमोक्रेट डेविड सासोली (63) को अपना नया अध्यक्ष चुन लिया। उन्हें दूसरे दौर की वोटिंग के बाद 345 मतों से जीत हासिल की। सासोली इटली के एंटोनियो ताजानी की जगह अध्यक्ष का पद संभालेंगे। अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही यूरोपीयन यूनियन ने अपने सबसे पांच महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति के काम को पूरा कर लिया है।
सासोली को चुनने के लिए हुए गुप्त मतदान से पहले यूरोपीयन संसद के सदस्यों ने एक संक्षिप्त उद्घाटन सत्र के दौरान पदभार ग्रहण किया। संसद अध्यक्ष के रूप में सासोली का कार्यकाल ढ़ाई साल का होगा। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में 751 सीटों वाली यह संसद में मई में हुए चुनाव के बाद विभिन्न दलों में बंट गई है।

बता दें कि मंगलवार को यूरोपीयन यूनियन नेताओं के बीच तीन दिनों तक चली मैराथन वार्ता के बाद सभी इस निर्णय पर पहुंचे थे कि यूरोपीयन यूनियन के शीर्ष पांच पदों में से दो महिलाओं को दिए जाएंगे। इसी के तहत जर्मनी की रक्षा मंत्री अर्सला वोन डेर लिएन (60) को यूरोपीय यूनियन के अध्यक्ष के पद पर नामित किया गया है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड (63) को यूरोपियन सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। अगर दोनों निर्वाचित हो जाती हैं, तो इस पद पर काबिज होने वाली वे पहली महिलाएं होंगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!