
कुछ विश्वास या अंधविश्वास होते हैं जो सदियों से चले आ रहे हैं। भारत ही नहीं अन्य देशों में भी कुछ ऐसी मान्यताएं चली आ रही है जो सालों से प्रचलित है। अमेरिका, जर्मनी, तुर्की से लेकर रूस, ताइवान, पोलैंड ऐसे कई देशों में कुछ अजीबोगरीब टोटके लोग अपनाते हैं। यहां ऐसे ही दूसरे देशों की अजीब टोटकों के बारे में जानिए:
थाईलैंड
मान्यता है कि अगर किचन में गाना गाते हैं तो ज्यादा उम्र का जीवनसाथी मिलेगा।
बांग्लादेश
एग्जाम से पहले अंडा खाने वाले को एग्जाम में भी अंडा यानी जीरो ही मिलता है। विशेषकर उबला हुआ अंडा खाने से।
रूस
रूस में मेहमानों के आगमन को लेकर एक अजीब मान्यता है। इसके अनुसार यदि चम्मच या कांटा नीचे गिर जाए, तो महिला अतिथि आएगी और यदि छुरी गिरे तो पुरुष अतिथि आएगा।
ताईवान
मान्यता है कि अगर मृत व्यक्ति की ओर से नोट जलाते हैं तो उसे स्वर्ग में कोई दिक्कत नहीं होती। वैसे इस रिवाज के लिए असली नोट की बजाय नकली नोट जलाया जाता है।
पोलैंड
हमारे देश में भले ही हैंडबैग को जमीन पर रख देना कोई बड़ी बात नहीं होगी लेकिन पोलैंड में मान्यता है कि ऐसा करने पर उस हैंडबैग के अंदर रखा पैसा उड़न-छू हो जाएगा।
अमेरिका
प्रेगनेंट महिला को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी अगर वह अपने पॉकेट में आलू रखें।
कोरिया
माना जाता है कि कमरे में रखा पंखा चलाकर सारी खिड़कियां बंद करके नहीं सोना चाहिए, वरना पंखा कमरे की सारी हवा सोख लेगा और आपके जीवित रहने के लिए हवा नहीं बचेगी।
तुर्की
दो ऐसे लोगों को बीच खड़े हो, जिनके नाम समान हैं, तो उस समय की गई इच्छा जरूर पूरी होगी।
वेनेजुएला
मान्यता है कि अगर अविवाहित युवती के पैरों पर झाड़ू लग जाए तो उसकी कभी शादी नहीं होगी।
जापान
मान्यता है कि अगर आप अपने घर में बिल्ली की ऐसी मूर्ति रखेंगे जिसमें उसने अपना पंजा उठाया हो, तो आप सौभाग्यशाली होंगे और अपने जीवन में ढेर सारा पैसा पाएंगे।





Be First to Comment