Press "Enter" to skip to content

राष्‍ट्रपति कोविंद अफ्रीका यात्रा पर पहुंचे बेनिन, आज द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे ! International News

राष्‍ट्रपति कोविंद अफ्रीका यात्रा पर पहुंचे बेनिन, आज द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे 
कोटोनोऊ। तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन पहुंचे। यहां आने वाले वह पहले भारतीय राष्ट्रपति हैं।
सोमवार को कोविंद बेनिन के राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन से द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे। यहां से राष्ट्रपति कोविंद पोर्टो नोवो जाएंगे, जहां पर बेनिन की संसद है। वहां कोविंद राष्ट्रीय संसद को संबोधित करेंगे।
कार्डिनल बर्नाडीन डी कोटोनोऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत बेनिन के विदेश मंत्री ऑरेलिन अगबेनोंसी ने किया।

तीनों ही देशों में जाने वाले वह पहले भारतीय राष्ट्रपति होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) विजय ठाकुर सिंह के अनुसार 28 जुलाई से तीन अगस्त तक होने वाले राष्ट्रपति के दौरे से इन देशों से भारत के संबंध सुदृढ़ होंगे और उन्हें नई दिशा मिलेगी।
राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अशोक मलिक के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद इस दौरे से पूर्व तक कुल 20 देशों की यात्रा कर चुके हैं।

मंगलवार को यहां से जांबिया रवाना होने से पहले राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। जांबिया के बाद राष्ट्रपति कोविंद का गुयाना जाने का कार्यक्रम है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!