पॉप ही नहीं, कीर्तिमानों के भी किंग थे माइकल जैक्‍सन, जानिये कुछ यूनिक रिकॉर्ड्स ! International News

Michael Jackson Death Anniversary : पॉप ही नहीं, कीर्तिमानों के भी किंग थे माइकल जैक्‍सन, जानिये कुछ यूनिक रिकॉर्ड्स
मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। आज किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्‍सन की मृत्‍यु हुए 10 साल पूरे हो रहे हैं। 25 जून 2009 को जैक्‍सन की मौत की खबर सामने आते ही दुनिया में मानो तहलका मच गया था। इस मौत की खबर को कंफर्म करने के लिए दुनिया भर के इतने लोगों ने गूगल पर सर्च किया कि गूगल का सर्च इंजन ही गड़बड़ा गया था।
जैक्‍सन ने एक सोलो आर्टिस्‍ट के तौर पर बहुत सफलता हासिल की और नित नए रिकॉर्ड बनाए। उन्‍हें पॉप निर्विवाद रूप से पॉप गायकी का किंग कहा जाता है लेकिन अपने जीवनकाल में उन्‍होंने इतने कीर्तिमान स्‍थापित कर डाले थे कि उन्‍हें कीर्तिमानों का भी किंग कहा जा सकता है।

उन्‍हें विश्‍व इतिहास का सर्वाधिक सफल और प्रभावशाली एंटरटेनर कहा जाता है। 600 से अधिक अवार्ड जीतने वाले जैक्‍सन ने संगीत के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्‍थापित किए।
कुछ मौकों पर तो उन्‍होंने खुद के ही रेकार्ड तोड़े। जीते जी तो जैक्‍सन के संगीत ने पूरे विश्‍व को आंदोलित किया ही, मरणोपरांत भी जारी किए गए उनके गीतों ने श्रोताओं को जर्बदस्‍त प्रभावित किया और संगीत के आनंद में कटौती का कोई अवसर निर्मित नहीं होने दिया। उनके नाम कुछ यूनिक विश्‍व कीर्तिमान हैं। आइये जानते हैं जैक्‍सन के कीर्तिमानों से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

1. वर्ष 1982 में रिलीज एलबम “थ्रिलर” को विश्‍व के इतिहास का सर्वाधिक लोकप्रिय एलबम माना जाता है। आंकड़े बताते हैं कि इस एलबम की विश्‍व के कई देशों में कुल 42.4 मिलियन यानी 4 करोड़ 24 लाख प्रतियां बिकीं जो कि एक अडिग विश्‍व कीर्तिमान है।
2.थ्रिलर के बाद 1987 व 1991 में आए एलबम क्रमश: “बैड” और “डेंजरस” भी ऑल टाइम टॉप सेलिंग एलबम्‍स की सूची में दर्ज हैं, जिनकी क्रमश: 18.4 और 16.3 मिलियन प्रतियां बिकीं

संबंधित खबरें