Press "Enter" to skip to content

चीन का कमाल, रेडिएशन से मच्छरों को नपुंसक बनाकर कर दिया सफाया ! International news

चीन का कमाल, रेडिएशन से मच्छरों को नपुंसक बनाकर कर दिया सफाया
वॉशिंगटन। चीन ने अनोखा तरीका अपनाते हुए अपने दो द्वीपों से मच्छरों का पूरी तरह सफाया कर दिया है। साइंस मैग्जीन नेचर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के वैज्ञानिकों ने इस काम के लिए इनकंपैटिबल और स्टराइल इंसेक्ट तकनीक (IIT/SIT) को मिलाकर प्रयोग किया। इनकी मदद से गुआंगझाओ में पर्ल नदी के किनारे स्थित दो द्वीपों से एशियन टाइगर कही जाने वाली मच्छरों की प्रजाति को पूरी तरह खत्म कर दिया गया। इस काम में वैज्ञानिकों को दो साल का समय लगा।
SIT ऐसी तकनीक है, जिसमें रेडिएशन की मदद से नर मच्छरों को नपुंसक बना दिया जाता है। ऐसा होने के बाद धीरे-धीरे कुछ समय में मच्छर पूरी तरह समाप्त हो जाते हैं। इस प्रक्रिया में चीन के वैज्ञानिकों ने वोल्बाचिया बैक्टीरिया की भी मदद ली।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि आने वाले दिनों में चीन एक बड़े शहरी इलाके में इस तरीके को आजमाने की तैयारी में हैं। दुनियाभर में जिस तरह से मच्छरों के कारण जीका, मलेरिया, डेंगू और अन्य कई गंभीर व जानलेवा बीमारियां फैल रही हैं, उसे देखते हुए इस तकनीक का इस्तेमाल और भी अहम हो गया है।
यह विभिन्न रसायनों और पारंपरिक तरीके के प्रति प्रतिरोधी हो चुके मच्छरों के मामले में भी कारगर हो सकता है। कृषि क्षेत्र में कुछ कीटों को खत्म करने के लिए SIT का प्रयोग 60 साल से ज्यादा समय से हो रहा है, लेकिन मच्छरों को लेकर इनका प्रयोग करने की कोशिश हाल ही में हुई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!