Press "Enter" to skip to content

ट्रंप ने कहा- लाखों अवैध प्रवासियों को अगले हफ्ते से बाहर करेगा अमेरिका ! International News

ट्रंप ने कहा- लाखों अवैध प्रवासियों को अगले हफ्ते से बाहर करेगा अमेरिका
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारी अगले सप्ताह से उन लाखों प्रवासियों को हटाना शुरू कर देंगे, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से रहते हैं। ट्रंप ने आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी का हवाला देते हुए कहा कि अगले हफ्ते से आईसीई अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे लाखों अवैध प्रवासियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

उन्होंने कहा कि वे जितनी तेजी से अमेरिका में आए हैं, उतनी ही तेजी से उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। एक अनुमान है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में करीब 1.2 करोड़ अवैध आप्रवासी रह रहे हैं, जो मुख्य रूप से मैक्सिको और मध्य अमेरिका से आए हैं।

इस महीने की शुरुआत में हुई एक डील के तहत मेक्सिको ने मध्य अमेरिकी प्रवासियों को लेने की सहमति दे दी है, जिनके अमेरिका में शरण लेने के मामलों की अमेरिकी अदालतों में सुनवाई हो रही है। मध्य अमेरिकी प्रवासियों ने मैक्सिको की लंबी यात्रा के बाद अमेरिकी सीमा पर पहुंचे हैं।
वे अमेरिका में शरण मिलने की संभावित के खारिज होने की स्थिति को देखते हुए अन्य देशों में वीजा आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं। बताते चलें कि ट्रंप ने 10 जून से सभी मैक्सिकन सामानों पर पांच प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जो हर महीने पांच प्रतिशत बढ़ेगा और अक्टूबर तक 25 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर मेक्सिको 45 दिनों में माइग्रेशन को रोकने में नाकाम रहता है, तो टैरिफ को लगाया जा सकता है। इस समझौते के बाद मध्य अमेरिकी प्रवासियों को अमेरिका तक पहुंचने से रोकने के लिए मेक्सिको ने नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात करने का वादा किया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!