रोहिंग्या संकट नहीं सुलझा तो क्षेत्र की शांति को हो सकता है खतरा ! International News

रोहिंग्या संकट नहीं सुलझा तो क्षेत्र की शांति को हो सकता है खतरा: बांग्लादेश
ढाका। बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने रोहिंग्या संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि इस मसले को यदि नहीं सुलझाया गया तो इससे पूरा क्षेत्र अस्थिर हो सकता है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शनिवार को यह बात कही।
एशियाई देशों में आपसी विश्वास और परस्पर संपर्क विकसित करने के उपाय विषय पर आयोजित सम्मेलन में हामिद ने कहा कि म्यांमार से पलायन को मजबूत हुए 11 लाख रोहिंग्या शरणार्थी अब भी बांग्लादेश में रह रहे हैं। नस्ली संघर्ष, शरणार्थियों की समस्या, नशीले पदार्थों की तस्करी, आर्थिक दिक्कतें और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे एशियाई सुरक्षा को कमजोर कर रहे हैं।’ बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सम्मेलन के दौरान अन्य देशों से रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार के रखाइन प्रांत वापस भेजने में सहयोग की अपील भी की।


संबंधित खबरें