
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मीडिया सेंसरशिप की हालिया शिकार बनी हैं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज का पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर इंटरव्यू चल रहा था। मगर, इसके शुरू होते ही जबरन बंद करवा दिया गया।
‘हम न्यूज’ चैनल में काम करने वाले पाकिस्तानी पत्रकार नदीम मलिक ने ट्वीट किया- अभी पता चला कि मरियम नवाज का लाइव इंटरव्यू शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही जबरन रुकवा दिया गया। ब्लैकआउट होने के बाद न्यूज चैनल ने भी तुरंत ट्विटर हैंडल पर अपना बयान दिया।
हम न्यूज ने ट्वीट कर कहा, “हम न्यूज आजाद और जिम्मेदार मीडिया में विश्वास करता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना हमारे मूल मूल्यों में से एक है। साथ ही, हम अपने नैतिक मूल्यों और संरक्षण के साथ न्यायपालिका के सम्मान के लिए भी खड़े हैं।”
हालांकि, ये इंटरव्यू नदीम मलिक के ट्विटर हैंडल पर मौजूद है। इससे पहले मरियम की प्रेस कांफ्रेंस दिखाने पर तीन न्यूज चैनल अब तक, चैनल-24 और कैपिटल टीवी को ऑफ एयर कर दिया गया था। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) के आदेश के बाद इन न्यूज चैनलों को ऑफ एयर किया गया था।





Be First to Comment