
इस्लामाबाद। अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में पाकिस्तान का दावा झूठा साबित करने के बाद अब पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को लेकर भारत को काउंसलर एक्सेस देने का फैसला किया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से सामने आ रही खबर के मुताबिक इसे लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ये निर्णय लिया है। हालांकि फिलहाल इसे किस तरह से किया जाएगा इसे लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है।
बता दें कि हेंग में कुलभूषण मामले पर भारत बड़ी जीत हासिल कर चुका है। कोर्ट ने पाकिस्तान को कुलभूषण की मौत की सजा की समीक्षा करने का कहा था। इसके साथ ही जाधव तक राजनयिक पहुंच भारत को दिए जाने की मांग पर पक्ष में फैसला सुनाया था।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जाधव पर पाक की सैन्य कोर्ट में सुनवाई के बाद मौत की सजा सुनाई गई थी। इस पर भारत ने कड़ा विरोध जताया था। जाधव इंडियन नेवी से रिटायर हुए हैं।





Be First to Comment