Press "Enter" to skip to content

इंदिरा गांधी की रणनीती और नेतृत्व ने पाकिस्तान के किए दो टुकड़े / Shivpuri News

बांगलादेश की आजादी की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों एवं शहीदों की विधवाओं का सम्मान करेगी कांग्रेस

शिवपुरी। भारत की पूर्ब प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के निर्देशन में भारतीय सेना ने 50 बर्ष पूर्व 1971 में बांगलादेश को पाकिस्तान से आजाद करबाया था उस समय इंदिरा जी के साहस भरे निर्णयों की वजह से उन्हें लोह महिला का नाम दिया गया। कांग्रेस पार्टी बांगलादेश की आजादी की स्वर्ण जयंती पर 23 सितम्बर को देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी इसी तारतम्य में जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा एबं महामंत्री चन्द्रकान्त शर्मा ने बताया की शिवपुरी में सुबह 11:30 बजे गांधी आश्रम पर कार्यक्रम आयोजित कर 1971 की लड़ाई में शामिल वीर सैनिकों और शहीदों की बिधवाओं का सम्मान किया जायेगा और लौह महिला श्रीमति गांधी द्वारा देश के लिये किये विकास कार्यों एवं उनके बलिदान को याद किया जायेगा उस समय इंदिरा जी के नेतृत्व और रणनीति का लौहा पूरे विश्व ने माना था।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!