Press "Enter" to skip to content

IND-AUS वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान

Image result for IND-AUS वनडे सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क.बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया के
खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का
एलान कर दिया है। 16 मेंबर्स वाले इंडियन स्क्वॉड में ज्यादातर मेंबर्स
वहीं हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन एकबार फिर टीम से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।  
शमी और उमेश की हुई वापसी…

इस सीरीज के लिए उमेश यादव और मो. शमी की टीम में वापसी हो गई है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्हें आराम दिया गया था।

आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा एकबार फिर टीम से बाहर हैं। दोनों को आराम
देते हुए टीम में शामिल नहीं किया गया है। इनमें से अश्विन इंग्लैंड में
काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।
– श्रीलंका टूर पर शानदार परफॉर्म
करने वाले मनीष पांडेय, केदार जाधव, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल भी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
विराट कोहली ही टीम को लीड करेंगे। उन्हें कप्तान बनाया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज
– 12 सितंबरः वार्मअप मैचः चेन्नई
– 17 सितंबरः पहला वनडेः चेन्नई
– 21 सितंबरः दूसरा वनडेः कोलकाता
– 24 सितंबरः तीसरा वनडेः इंदौर
– 28 सितंबरः चौथा वनडेः बेंगलुरु
– 1 अक्टूबरः पांचवां वनडेः नागपुर
ऐसी होगी टी-20 सीरीज
– पहला टी20: 7 अक्टूबर : रांची
– दूसरा टी20: 10 अक्टूबर : गुवाहाटी
– तीसरा टी20: 13 अक्टूबर : हैदराबाद
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!