Press "Enter" to skip to content

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा से लौट रहे युवकों रास्तेभर मचाया उत्पात

Image result for आरक्षक भर्ती

ग्वालियर। मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा देकर इंदौर
से ग्वालियर वापस लौट रहे युवकों ने इंदौर इंटरसिटी में जमकर हंगामा किया।
युवकों ने स्लीपर कोचों में कब्जा कर लिया और जिन यात्रियों का रिजर्वेशन
था उनसे अभद्रता भी की। रास्तेभर इन लोगों ने उत्पात मचाया। ग्वालियर में
जब जीआरपी को पता लगा तो जीआरपी पहले से प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी लेकिन ट्रेन
प्लेटफॉर्म पर लगने से पहले ही यह लोग चेन पुलिंग कर भाग गए।
इन
दिनों मप्र पुलिस में रिक्त पड़े आरक्षक के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन
परीक्षा चल रही है। ग्वालियर के कुछ आवेदकों का परीक्षा केन्द्र इंदौर में
पड़ा है। इसके चलते हर रोज इंदौर के लिए सैकड़ों आवेदक ग्वालियर-इंदौर
इंटरसिटी से रवाना होते हैं।
शुक्रवार को इंदौर में ग्वालियर,
शिवपुरी, गुना, भिंड के कई आवेदकों ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर यह लोग
इंदौर इंटरसिटी से वापस आने के लिए पहुंचे। पहले से ही जनरल कोच फुल थे तो
स्लीपर कोचों में सवार हो गए। इन लोगों ने स्लीपर कोचों में कई सीटों पर
कब्जा कर लिया। उज्जैन और आगामी रेलवे स्टेशनों से कई यात्रियों का
रिजर्वेशन था। यह लोग पहले से सीटों पर सवार थे। जिनका रिजर्वेशन था
उन्होंने टोका तो इन लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी। कोचों में हंगामा शुरू
कर दिया। यात्रियों ने जीआरपी-आरपीएफ स्टाफ को ढूंढा लेकिन कोई नहीं मिला।
रास्ते में कई जगह इन लोगों ने चेन पुलिंग की।
एस-3 कोच में बर्थ
नंबर 24 पर ग्वालियर आ रहे शुभर सिंह का रिजर्वेशन था। इन्होंने बताया कि
पूरे कोच में परीक्षा देकर वापस लौट रहे युवक ही सवार थे। इन लोगों ने
रास्तेभर हंगामा किया। जीआरपी स्टाफ ने बताया कि इनके हंगामे की सूचना जब
मिली तो प्लेटफॉर्म पर अलर्ट थे, लेकिन स्टेशन पुल के नीचे ही इन लोगों ने
चेन पुलिंग की और भाग गए। शुभम सिंह ने जीआरपी एनजी थाने में शिकायती आवेदन
दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!