इंदौर। रविवार को आईडीसीए की चुनावी एजीएम में भाजपा
के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को सर्वसम्मति से एक बार फिर
अध्यक्ष चुना गया। ये पांचवा मौका है,जब विजयवर्गीय को आईडीसीए का अध्यक्ष
चुना गया है। हालांकि वो चुनावी एजीएम में पहुंचे नहीं थे।
कैलाश ने सदस्यों को लिखी चिठ्ठी
इससे
पहले भाजपा नेता विजयवर्गीय ने चुनावी एजीएम में शामिल नहीं होने को लेकर
सदस्यों को एक चिठ्ठी लिखी थी। जिसमें विजयवर्गीय ने अपनी राजनीतिक
व्यवस्तता का हवाला देकर आईडीसीए अध्यक्ष बनने से इंकार किया। हालांकि उनके
गैर हाजिर रहने के बाद भी आईसीडीए की चुनावी एजीएम में सदस्यों ने एक बार
फिर इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की कमान उनके हाथों में सौंपने का फैसला
किया
चिठ्ठी में विजयवर्गीय ने लिखा कि वो पिछले आठ सालों से
आईडीसीए से जुड़े हैं। ऐसे में आईडीसीए और कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ
उनका रिश्ता मजबूत बन गया है। लेकिन पार्टी की तरफ से मिली जिम्मेदारी की
वजह से उनका ज्यादातर वक्त शहर से बाहर ही बीतता है। ऐसे में वो संस्था की
तरफ ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।
चुनावी एजीएम में सेंट्रल जिमखाना
मैदान को और बेहतर करने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए मैदान के चारों तरफ
बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी। वहीं एमपीसीए से मिली पांच लाख की राशि से
खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस विकेट तैयार किए जाएंगे।
कुर्सी छोड़ने की इच्छा जताने के बाद भी विजयवर्गीय बने IDCA अध्यक्ष
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News





Be First to Comment