रायपुर। राजधानी की एक इंजीनियरिंग छात्रा का फर्जी
फेसबुक आईडी बनाकर उसमें अश्लील फोटो अपलोड करने के मामले में 2 महीने से
फरार चल रहे ओडिशा के एक आईएएस अफसर के बेटे को गुरुवार विधानसभा थाना
पुलिस ने ओडिशा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। देर शाम आरोपी छात्र को
रायपुर लाया गया।
एएसपी सिटी विजय अग्रवाल ने बताया कि मूलतः ओडिशा
के सुंदरगढ़ जिले के भेडा बहाल निवासी खुशवंत नायक(23) रायपुर में रहकर
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसके खिलाफ सड्डू की इंजीनियरिंग छात्रा ने
18 जून 2017 को रिपोर्ट लिखाई थी।
आरोप लगाया था कि खुशवंत ने उसके
नाम का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें उसकी अश्लील तस्वीरे पोस्ट कर दी थी।
इसके अलावा वह मोबाइल पर कॉल व एसएमएस करके परेशान करता आ रहा था।
विधानसभा
थाना पुलिस ने मामले में धारा 67 ए आईटी एक्ट के तहत अपराध कायम कर फर्जी
फेसबुक आईडी व काल डिटेल के आधार पर आरोपी छात्र की शिनाख्त की। इसके बाद
पुलिस टीम ओडिशा के अंपूर्णा अपार्टमेंट गोहरिया चौक जी-3 थाना तमांडु जिला
खूर्दा पहुंची। वहां से खुशवंत नायक को गिरफ्तार कर रायपुर ले आई।
छात्रा की अश्लील फोटो पोस्ट, ओडिशा के IAS अफसर का बेटा गिरफ्तार
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment