Press "Enter" to skip to content

HOSPITAL में चोरों का असफल प्रयास, तीन के खिलाफ FIR

शिवपुरी। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग के पीछे 9 अक्टूबर की रात्रि करीब 10.30 बजे कपिल शाक्य पुत्र महेन्द्र शाक्य उम्र 18 वर्ष, विजय पुत्र बाबूलाल राठौर उम्र 18 वर्ष और राहुल पुत्र बाबूलाल श्रीवास्तव उम्र 18 वर्ष निवासी संजय कॉलोनी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे तभी अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें देख लिया जिससे वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी हरिबल्लभ शर्मा पुत्र स्व. जयकिशन शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी मनियर ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 511 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!