हैदराबाद। यहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।अपने सीनियर से बदला लेने के लिए एक डॉक्टर ने उसे एचआईवी से संक्रमित खून
का इंजेक्शन लगाने की कोशिश की। हमला सरकारी अस्पताल में किया गया।
कदपा
जिले के प्रोदात्तूर सरकारी अस्पताल में हुई इस घटना से अन्य कर्मचारी
सकते में आ गए। इस मामले में अस्पताल के ऑर्थोपेडिक डॉक्टर डेविड राजू के
खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। पुलिस ने एचआईवी
संक्रमित रक्त के साथ राजू को हिरासत में ले लिया है। उसने अस्पताल के
सुप्रीटेंडेंट पर एचआईवी संक्रमित रक्त वाली सुई के साथ हमला किया था।
पुलिस
ने कहा कि दोनों के बीच विवाद चल रहा था क्योंकि लक्ष्मी प्रसाद ने डेविड
राजू को कई बार काम नहीं करने पर डांटा था। हालांकि, राजू ने पुलिस को
बताया कि ईमानदारी से काम करने और कर्तव्यों का निर्वहन करने के बावजूद
लक्ष्मी प्रसाद मुझे परेशान कर रहे थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि
डेविड राजू टॉप फ्लोर पर बने विशेष वार्ड में गए और एक सिरिंज में एड्स
रोगी का संक्रमित खून ले आए।
इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर गए, जहां
सुप्रीटेंडेंट सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगा रहे थे। एक कर्मचारी ने
डेविड के हाथ में खून से भरी सीरिंज देखकर सुप्रीटेंडेंट को सतर्क कर दिया।
जब डेविड राजू उनकी तरफ बढ़ा, तो लक्ष्मी प्रसाद ने दौड़ लगा दी और इस
अफरा-तफरी ने संक्रमित रक्त लक्ष्मी प्रसाद की शर्ट और फर्श पर गिर गया।
डेविड
पर अस्पताल के कर्मचारियों ने काबू में कर लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को
इस बारे में जानकारी दे दी। मामले में एक शिकायत पुलिस ने दर्ज कर ली है और
डेविड के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। कडपा जिले के
कलेक्टर टी बाबू राव ने मामले की जांच का आदेश दिया है।





Be First to Comment