भीलवाडा

बुधवार को भीलवाड़ा से कांग्रेस कैंडिडेट सीपी जोशी के नामांकन भरने के दौरान उनके पीछे की ओर (दाएं) खड़े विवेक धाकड़।
भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विवेक धाकड़ (47) ने गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे अपने घर में सुसाइड कर लिया। धाकड़ ने अपने दोनों हाथ की नसें काट लीं। इसके बाद उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुसाइड का कारण पारिवारिक कलह बताया है।
विवेक 2019 के उप चुनाव में मांडलगढ़ से विधायक चुने गए थे। 2023 विधानसभा चुनाव में विवेक भाजपा के गोपाल शर्मा से हार गए थे।

यह है भीलवाड़ा स्थित विवेक विहार में विवेक धाकड़ का घर।
सीपी जोशी की नामांकन सभा में भी आए थे
धाकड़ बुधवार को कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी के नामांकन के दौरान कलेक्टर कार्यालय में मौजूद थे। वो जोर-शोर से प्रचार कर रहे थे। गुरुवार सुबह भीलवाड़ा के विवेक विहार स्थित अपने आवास पर उनके सुसाइड करने से हर कोई स्तब्ध है। धाकड़ के शव को भीलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रखवाया गया है।

मांडलगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस से विधायक रहे विवेक धाकड़ के सुसाइड का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घरेलू तनाव के कारण विवेक ने सुबह अपने दोनों हाथों की नसें काट ली थीं। घटना के समय उनके पिता कन्हैया लाल धाकड़ मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। वे आए तब आराम कुर्सी पर विवेक की गर्दन लुढ़की हुई थी। हाथ से खून बह रहा था।

भीलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पूर्व विधायक का शव रखवाया गया है।
पिता के जहर खाने की सूचना झूठी
विवेक के सुसाइड के बाद अफवाह फैली कि उनके पिता कन्हैयालाल धाकड़ ने जहर खा लिया। बाद में कन्हैयालाल के भाई प्यारचंद धाकड़ ने कहा कि मेरे भाई ने जहर नहीं खाया है। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।





Be First to Comment