Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: खाली मकान में बनाई जा रही थी देसी शराब आबकारी ने मारा छापा / Gwalior News

ग्वालियर। 27. 01.2021 /  मुरैना जहरीली शराब कांड के बाद हरकत में आया आबकारी विभाग का अमला अब लगातार अवैध शराब पर कार्रवाई करता हुआ नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार गणतंत्र दिवस के मौके पर आबकारी अमले ने शराब माफियाओं के एक और ठिकाने पर दबिश दी है। जहां से भारी मात्रा में देसी शराब बनाने का सामान बरामद हुआ है। हालांकि आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से पहले आरोपी जरूर मौके से फरार हो गए हैं। 
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को सूचना मिली थी, कि सागर ताल रोड स्थित शील नगर में जमुना बाई गार्डन के सामने बने हैं एक खाली मकान में अवैध शराब बनाई जा रही है। जिसकी तस्दीक होने पर आबकारी विभाग ने संबंधित मकान पर छापामार कार्रवाई की। जब शीलनगर के खाली मकान के कमरों की तलाशी ली गई तो आबकारी अमले ने शराब की पैकिंग करने वाले सामान, शराब के रैपर, ढक्कन और खाली बोतल के अलावा  6 पेटी अवैध शराब भी बरामद की है। हालांकि आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से पहले ही सभी आरोपी फरार हो चुके थे। लेकिन आस-पड़ोस से पूछताछ में मकान के संबंध में गुड्डी बाई और उसके बेटे निक्की राय का नाम सामने आया है फिलहाल पुलिस ने मकान को सील कर दिया है और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
इस कार्यवाही में 
उपनिरीक्षक :-प्रवीण उपाध्याय,अपर्णा  विश्वकर्मा,सपना यादव
मुख्यारक्षक :-शिवनादन शर्मा,सुरेश पाराशर,महेंद्रसिंह गुर्जर,खेमराज मोदी,नरेश सिंह चौहान आरक्षक:-छविराज कदम,राजेन्द्र अहिरवार,सत्यनारायण इन्दोरिया,रामप्रकाश शाक्यवार,चंद्रशेखर सिंह पँवार,संजय भदौरिया,सुनील सिंह,पंकज शर्मा,सुरेंद्र सोलंकी,प्रकाश सखावर,उत्तम कुमार की आरक्षकों तथा आबकारी ड्राइवरों  की सराहनीय भूमिका रही| ऐसे कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!