Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: बजरंग भक्त मंडल ग्वालियर ने आज गौ सेवा मानव सेवा कर मनाया बालिका दिवस / Gwalior News

ग्वालियर। 24.01.2021 / बजरंग भक्त मंडल ने आज सेवा क्रम में आज बालिका दिवस पर सर्वप्रथम गौशाला में जाकर गाउभोग की सेवा की, जिसमें 500 क्विंटल हरा चारा और ₹2100 के गुड़ का भोग गौ माता को अर्पण किया। तत्पश्चात मंडल के सभी सदस्य मिलकर मानव सेवा हेतु झुग्गी झोपड़ियों में जाकर वस्त्र वितरण एवं कंबल वितरण की सेवा की। कंबल का सहयोग श्री हर्षवर्धन बंसल जी द्वारा किया गया। गुड़ की सेवा गुप्त दान स्वरूप दाल बाजार के व्यवसाई  द्वारा की गई एवं हरि चारे की सेवा मंडल के सदस्यों के सहयोग द्वारा की गई।
बजरंग भक्त मंडल विगत 2 वर्षों से ग्वालियर शहर वासियों के मन में गौ सेवा की भावना जागृत करने के लिए निरंतर गोला का मंदिर स्थित गौशाला में विभिन्न प्रकार की गौ सेवा करता आ रहा है। जिसमें प्रति रविवार हरे चारे की सेवा, गुड़ की सेवा, एवं अनेक  प्रकार की सामग्री गौशाला में दान  स्वरूप सहयोग दे रहा है। आज के समय में बजरंग भक्त मंडल में प्रभु भक्ति ( प्रति माह दो बार श्री सुंदरकांड पाठ), मानव सेवा एवं गौ सेवा की मानो त्रिवेणी बह रही है। बजरंग भक्त मंडल इन सेवाओं के माध्यम से ग्वालियर वासियों के मन में प्रभु भक्ति, मानव सेवा,गौ सेवा की अलख जगा रहा है। बजरंग भक्त मंडल विशेष अवसरों पर सामाजिक गतिविधियों का भी संचालन करता है।
आज के आयोजन में मंडल के अध्यक्ष श्री आशीष मंगल, उपाध्यक्ष श्री प्रेमकिशोर जी गोयल, सचिव शर मुकेश खंडेलवाल सह सचिव श्री अरविन्द मित्तल, वरिष्ठ सहयोगी श्री रामकिशोर जी मंगल, कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा, श्री हर्षवर्धन बंसल एवं मंडल के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। मंडल समस्त समाजसेवी संस्थाओं एवं नौजवान युवकों का आह्वान करता है कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होकर गौ वंश की एवं निर्धन, निराश्रित जनों की मानव सेवा कर गौरवान्वित होने का लाभ लें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!