Press "Enter" to skip to content

शिक्षक ने कोचिंग में छात्रा से दुष्कृत्य किया, वीडियो बनाकर दूसरे कोचिंग संचालक को भेजा, उसने भी किया शोषण ! Gwalior News

mp news coaching institute teacher with known molested girl and shoot video

  • वीडियो वायरल होने पर छात्र परेशान करने लगे, तब छात्रा ने थाने में की शिकायत 
  • दोनों कोचिंग संचालकों व छेड़खानी करने वाले छह छात्रों पर केस दर्ज

डबरा/भितरवार। एक कोचिंग संचालक ने कोचिंग में पढ़ने के लिए आने वाले कक्षा नौवीं की छात्रा को पहले नशीला पदार्थ खिलाया, फिर कोचिंग के अंदर ही उसके साथ दुष्कृष्य किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह दो साल तक उसका दैहिक शोषण करता रहा। इसी बीच उसने दूसरे कोचिंग संचालक को भी वीडियो सेंड कर दिया। इसके बाद दूसरा कोचिंग संचालक भी छात्रा को वीडियो दिखाकर शोषण करने लगा। कोचिंग संचालक ईश तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक कोचिंग संचालक अभी फरार बना हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो महीने पहले शहर में वीडियो वायरल होने पर अन्य छात्र भी छात्रा को परेशान करने लगे। परेशान होकर छात्रा ने पुलिस थाना भितरवार में पहुंचकर दोनों कोचिंग संचालकों पर मामला दर्ज कराया। साथ ही छेड़छाड़ करने वाले छह युवकों पर भी मामला दर्ज कराया है। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भितरवार नगर में संचालित ग्लोरियस कोचिंग सेंटर पर एक छात्रा पढ़ने के लिए आती थी। दो साल पहले कोचिंग संचालक ईशू तिवारी ने मौका पाकर छात्रा को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद कोचिंग सेंटर में ही छात्रा के साथ दुष्कृत्य किया और उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर वह छात्रा के साथ आए दिन दुष्कृत्य करने लगा। इसी बीच ईशू तिवारी ने प्रगति कोचिंग सेंटर के संचालक कुबेर रजक को भी वीडियो भेज दिया। इसके बाद कुबेर भी वीडियो दिखाकर छात्रा के साथ दुष्कृत्य करने लगा। 

दो साल से दोनों छात्रा के साथ ब्लैकमेल कर दुष्कृत्य कर रहे थे। दो माह पहले शहरभर में यह वीडियो वायरल हो गया, इसके चलते अन्य छात्र भी छात्रा को परेशान करने लगे। इसके बाद शनिवार को छात्रा ने परिजनों के साथ पुलिस थाना भितरवार पहुंचकर दोनों कोचिंग संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा छेड़छाड़ करने वाले अरविंद, भूपेंद्र और निवेदन सहित तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!