Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: आपसी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली / Gwalior News

ग्वालियर। 25.01.2021 /  ग्वालियर में पुरानी रंजिश को लेकर चार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
माधौगंज थाना क्षेत्र के आपागंज आंग्रे साहब के बगीचे में अपनी बुआ के घर गए जुनैद नामक युवक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। घायल जुनैद के परिजनों ने बताया कि जब जुनैद बुआ के घर पहुंचा ही था तभी साबिर, असलम, भैय्यु और यूसुफ ने गोली मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर पुलिस ने बताया कि जुनैद का 22 जनवरी को साबिर के साथ एक बर्थ डे की पार्टी में झगड़ा हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए रविवार की रात साबिर अपने साथियों के साथ आया और उसने जुनैद पर गोली चला दी। घायल की गोलियां निकाल दी गई है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!