ग्वालियर। 27.01.2021 / ग्वालियर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं इसकी बानगी एक बार फिर शहर में देखने को मिली यहां जेल से पैरोल पर आए कैदी की 4 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया. बदमाशों ने बंदी को मरा समझकर सड़क पर ही मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बंदी धर्मेंद्र कुशवाहा 10 साल से ग्वालियर केंद्रीय कारागार में मर्डर केस में के मामले में आजीवन सजा काट रहा है लेकिन पूर्णा महामारी के चलते उसे पैरोल मिली हुई थी
उसकी पैरोल की अवधि 1 फरवरी को खत्म हो रही थी लिहाजा धर्मेंद्र कुशवाहा उस इलाके में जा पहुंचा जहां उसकी रंजिश थी उसे देखते ही लाठी-डंडों से लैस 4 बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया. स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. मेडिकल जांच रिपोर्ट में बंदी को शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुआ है उसकी शरीर की कई हड्डियां टूटी है फिलहाल उसका इलाज जारी है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।





Be First to Comment