Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने घेरा थाना महिला अपने पति से अलग रह रही थी / Gwalior News

ग्वालियर। 14.01.2021 / शहर के सीमावर्ती क्षेत्र गुड़ा गुड़ी का नाका इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने कम्पू थाने में शव रखकर हंगामा किया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता के साथ उसके पुरुष मित्र ने पहले मारपीट की और फिर फांसी पर लटका दिया। गुस्साए परिजनों की मांग है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करे। फिलहाल हंगामा जारी है।
कम्पू थाना अंतर्गत गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित खजांची बाबा की दरगाह के पास पुनमदेवी उम्र 28 साल अपने दो बच्चों व पुरुष मित्र अशोक खान के साथ राजीव नगर में रहती थीं। पूनम का पति जुल्फिकार खान दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार को ससुरालीजन को पूनम का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में ले लिया और बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुद्र कर दिया। मृतिका के परिजन पूनम की मौत को हत्या बता रहे हैं और इसी के चलते उन्होंने कम्पू थाने पर हंगामा किया। उनका आरोप है अशोक ने पूनम की हत्या की है। पहले उसके साथ मारपीट की और फिर फांसी पर लटका दिया। गुस्साए परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर हंगामा किया। हंगामा करने वाले आरोपी अशोक खान के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। बतौर मृतिका के परिजन कम्पू थाना प्रभारी का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। लेकिन परिजन अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े हैं। फिलहाल कम्पू थाने पर हंगामा जारी है। गुस्साए लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होगा वे नहीं जाएंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!