Press "Enter" to skip to content

छात्रा के कमरे में घुसा दिए आंटी ने अपने दोस्त, फिर हुआ ऐसा ! Gwalior News

छात्रा के कमरे में घुसा दिए आंटी ने अपने दोस्त, फिर हुआ ऐसा
ग्वालियर। मां-पिता की मौत के बाद मुंहबोली आंटी के घर पढ़ने आई 12वीं की छात्रा के साथ कई लोगों के दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। आंटी ने छात्रा को बंधक बनाकर रखा और उसके कमरे में अपने दोस्तों को भेजकर गलत काम कराती रही। मार्च में किसी तरह छात्रा भागकर मुरैना अपने मौसा के घर पहुंची। पर महिला और उसके साथी कुछ दिन बाद वहां से जबरदस्ती उसे ले आए, जिस पर मौसा ने मुरैना पुलिस को सूचना दी।
मुरैना पुलिस ने 21 जुलाई को ग्वालियर के डीडी नगर में दबिश देकर छात्रा को मुक्त कराया। साथ ही अपने यहां शून्य पर मामला दर्ज किया। घटनाक्रम डीडी नगर महाराजपुरा थाना का होने पर वहां मामला दर्ज करने केस डायरी भेजी।

मुरैना निवासी 18 वर्षीय कविता (परिवर्तित नाम) के मां-पिता का निधन कुछ समय हो पहले हो गया था। परिवार में छात्रा के सिर्फ एक मौसा-मौसी थे। इस पर छात्रा को उसकी मां की सहेली आरती शर्मा निवासी डीडी नगर पढ़ाने के लिए अपने घर ले आई। आरती का घर में अच्छा आना-जाना था, इसलिए किसी ने कोई विरोध नहीं किया।
आरती ने कुछ दिन कविता को अच्छी तरह रखा, लेकिन उसके बाद एक दिन उसके कमरे में आरती ने अपने एक दोस्त जीतू गुर्जर को भेजा। जीतू ने छात्रा को धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी के जाने के बाद छात्रा ने मुंहबोली आंटी से शिकायत की।

आंटी ने बोला- मैं देखती हूं। पर अगले ही दिन आरती का एक और परिचित ललित राजावत भी छात्रा के कमरे में पहुंचा और गलत काम किया। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरती ने उसका बाहर निकलना बंद कर दिया, बंधक बनाकर रखा। साथ ही उसके साथ अन्य पुरूषों से गलत काम कराया।
भागकर मौसा के घर पहुंची, तो धमकाकर फिर ले आए

19 मार्च 2019 को छात्रा को मौका मिला तो वह भाग निकली और मुरैना में रहने वाले मौसा के घर पहुंची। छात्रा की काफी तलाश की। इसके बाद जब आरोपियों को पता लगा कि वह अपने मौसा के घर पर है तो ललित, जीतू और आरती वहां पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ ले आए।
छात्रा के मौसा ने इसकी शिकायत मुरैना पुलिस से की। मुरैना पुलिस डीडी नगर आई और पीड़िता को मुक्त कराया। साथ ही दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। चूंकि घटनाक्रम महाराजपुरा थानाक्षेत्र का होने पर आरोपितों पर आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी महाराजपुरा थाना भेज दी। जिस पर शनिवार को महाराजपुरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!