Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर : गोली लगने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत / Gwalior News

ग्वालियर. शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू ग्रासिम विहार कॉलोनी चार शहर का नाका क्षेत्र में 2 और 3 जनवरी की दरमियानी रात घर में अलाव ताप रही महिला की आखिरकार मंगलवार सुबह मौत हो गई। महिला के बेटे का पड़ोसियों से कुछ विवाद हुआ था। इस पर उन्होंने घर आकर फायरिंग की थी यह बोली महिला को पेट में लगी थी।
इस मामले में फरियादी पक्ष की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महिला राजकुमारी राजपूत अपने घर में थी ।तभी आरोपी धीरज राठौर शुभम त्यागी और जय भान लोधी सहित एक अन्य ने आकर उनके यहां फायरिंग की थी ।महिला का बेटा उस समय घर पर नहीं था लेकिन बाद में वह घर पहुंचा और अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को ही महिला राजकुमारी का अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था।
फरियादी पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने मामूली विवाद के चलते 2 दिन के भीतर युवक की हत्या की धमकी दी थी और उन्होंने तय समय पर घर आकर फायरिंग भी की। जिसका खामियाजा महिला को उठाना पड़ा ।पुलिस ने संदेह के आधार पर फिलहाल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है ।इनकी तस्दीक की जा रही है ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!