Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: फ़ौज से रिटायर हुए सैनिक का हुआ स्वागत / Gwalior News

ग्वालियर। 05.02.2021 / ग्वालियर करीब 21 साल तक देश की सेवा करने के बाद हवलदार सेवक सिंह चाहर जब गुरुवार को अपने शहर ग्वालियर पहुंचे तो लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत सेना में हवलदार रहे सेवक सिंह चाहर ने कहा कि देश के हर घर और परिवार को अपने किसी ना किसी सदस्य को देश की सेवा में जरूर भेजना चाहिए इससे बेहतर मातृभूमि की और कोई दूसरी सेवा नहीं हो सकती। सेवक सिंह चाहर गुरुवार को जब ग्वालियर पहुंचे तो चार शहर का नाका इलाके में उन्हें एक जीप में बिठाकर उनके निवास स्थान बिरलानगर लाइन नंबर 1 तक चल समारोह निकाला गया। जहां लोगों ने रास्ते में कई जगह उनका स्वागत किया ।सेवक सिंह अपने सेवाकाल में तीन जंगो में हिस्सा ले चुके हैं इनमें ऑपरेशन पराक्रम और ऑपरेशन रक्षक प्रमुख है। करीब 17 साल तक देश की सेवा करने के बाद अब उनका रिटायरमेंट हुआ है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!