Press "Enter" to skip to content

बैंक का कैश लेकर जा रही है वैन पर हमला; गार्ड को गोली मारकर लूटे लाखों रुपए ! Gwalior News

  • ग्वालियर में दिनदहाड़े कैश वैन पर हमला कर दिया।
  • पुलिस नाकेबंदी करके छानबीन शुरू कर दी है, क्षेत्र में दहशत 
  • ड्राइवर ने भागकर बचाई जान, पुलिस ने बताया नकाबपोश थे बदमाश 

ग्वालियर. शहर के व्यस्ततम इलाके में बैंक का कैश लेकर जा रही वैन पर बदमाशों ने हमला कर लाखों रुपए लूट लिए हैं। घटना में बदमाशों ने वैन के गार्ड रमेश तोमर को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर जख्मी है। पुलिस ने नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

शहर के कम्पू थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी लिंक रोड पर सिक्योर ट्रांस कलेक्शन कंपनी की गाड़ी मारुति सुजुकी शोरूम और फ्लिपकार्ट के ऑफिस से करीब 7 से 8 लाख रुपए का कलेक्शन कर सिटी सेंटर एचडीएफसी के लिए जा रही थी।
तभी बाइक सवार 3 बदमाशों ने बाइक कलेक्शन कार के आगे लगा दी। पिस्टल तानकर हाथ ऊपर करने के लिए कहा। गनमैन रमेश तोमर ने गन निकाली तभी बदमाशों ने गले मे गोली मार दी। चालक रंजीत पर भी किया फायर। कैशियर रितेश निकलकर भाग गया। बैग गाड़ी की सीट से लेकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। गार्ड रमेश की मौके पर ही मौत हो गई है।
पूरे क्षेत्र में दहशत 
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है। बदमाश कैश लूट ले गए हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वैन कितना कैश था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी थानों में वायरलेस के जरिए नाकेबंदी कर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बदमाश नकाब पहने हुए थे, ऐसे में हुलिया सामने नहीं आ सका है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!