Press "Enter" to skip to content

जेएएच में रेट से ज्यादा कीमत पर खरीदा लाखों का सामान ! Gwalior News

Millions of goods bought at a price higher than JH
ग्वालियर . जयारोग्य अस्पताल में पेंशनर्स को दवा न मिलने, बजट लेप्स होने व खरीद में गड़बड़ी की शिकायतें ऑडिट रिपोर्ट में सच निकली हैं। रिपोर्ट अभी अधूरी है क्योंकि जेएएच प्रबंधन ने कई मामलों के बाउचर उपलब्ध ही नहीं कराए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ही संभाग आयुक्त बीएम शर्मा ने गड़बड़ी करने वाले प्रशासकीय अधिकारी अनिल सारस्वत को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया।
दूसरी तरफ इसी तरह की शिकायतें जीआरएमसी को लेकर भी हैं। यहां भी संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा की चार सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है। जेएएच की जांच के लिए बनी टीम ने 10 दिन में जांच पूरी की। प्रारंभिक जांच में आडिट टीम ने यह मान लिया है कि यहां स्पेशल ऑडिट की जरूरत है।
रिपोर्ट के अंश
  •  2018-19 में सात बड़ी फर्मों को भुगतान हुआ पर आयकर कटौती नहीं की गई। – 
  •  गोज क्लाथ के 28 बिलों पर साइज ही नहीं लिखा है। 
  •  दवा खरीद स्टेट काॅर्पोरेशन फर्मों से न कर स्थानीय स्तर पर अधिक दर पर हो रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!