Press "Enter" to skip to content

गाय की मौत, पंचायत ने गो-हत्या का दोषी माना, किसान से कहा- गंगा स्नान कर आओ फिर देंगे सजा ! Shivpuri News

किसान भरत सिंह लोधी के परिवार के अन्य सदस्य परिवार का प्रयागराज से वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।

  • शुक्रवार को हुई थी गाय की मौत, रविवार को पंचायत के फैसला सुनाए जाने के बाद किसान परिवार सहित स्नान के लिए प्रयागराज गया
  • किसान के परिवार के अन्य सदस्य परिवार का प्रयागराज से वापस आने का इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद पंचायत आगे क्या करना है तय करेगी

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना अंतर्गत ग्राम मामॉनी कलां गांव की पंचायत ने एक गरीब किसान को गाय की मौत का दोषी मानते हुए गंगा में स्नान करके आने का फरमान सुनाया है। इतना ही नहीं पंचायत के सदस्यों ने किसान से कहा है कि पहले गंगा नहाकर आओ फिर सजा सुनाएंगे। पचांयत के आदेश के बाद किसान परिवार सहित गंगा स्नान के लिए प्रयागराज गया हुआ है। 
जानकारी के अनुसार मामॉनी कला में शुक्रवार को एक किसान भरत सिंह लोधी के मूंगफली के खेत में गाय के घुस जाने पर उसने गाय को भगाया तो गाय नाले में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रविवार की रात महा पंचायत बुलाई गई।
पचांयत में सरपंच ने भरत सिंह लोधी से कहा कि तुमने गो-हत्या की है। इसलिए आज से तुम्हारा हुक्का-पानी बंद किया जाता है। पहले परिवार के साथ गंगा स्नान करके आओ फिर तय करेंगे की क्या सजा देनी है। भरत सिंह लोधी के भाई मनोज ने भी पूरी घटना की पुष्टि की है। मनोज ने कहा कि भैया ने फसल उजाड़ रही गाय को भगाया था। इसके बाद गाय नाले में गिर गई और उसकी मौत हो गई। अब पंचायन ने हमारा हुक्का-पानी बंद कर गंगा स्नान का आदेश सुनाया है। इसके बाद भैया परिवार सहित प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गए हैं। वहां से लौटने के बाद पंचायत हमारी सजा तय करेगी। 

क्या कहना है सरपंच का: मामोनी कला के सरपंच नवल सिंह गुर्जर के अनुसार, अभी भरत का परिवार प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गया है। लौटकर आने के बाद फिर से पंचायत होगी। इसमें आसपास के चार-छह गांव के बुजुर्ग पंच रहेंगे। जो भी फैसला देंगे, उसे पूरा करने के बाद ही भरत और उसका परिवार गो-हत्या के पास से मुक्त होगा। वहीं इस तरह के किसी मामले की जानकारी जिला प्रशासन को नहीं है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!