Press "Enter" to skip to content

हम सबकेे लिए बड़ी उपलब्धि है यह इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर ,शुक्रवार को हुआ अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण / Gwalior News

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में बने मल्टीआर्ट यानि कि अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण शुक्रवार को हो गया। लोकार्पण में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण(स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की महामहिम राज्यपाल और कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने की।
कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव प्रो. आनंदमिश्रा ने व अंत में आभार कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने माना।
विश्वविद्यालय की ओर से कुलाधिसचिव प्रो. डीडीअग्रवाल, डीसीडीसी डाॅ. केशव सिंह गुर्जर, उप कुलसचिव डाॅ. आईके मंसूरी, प्रॉक्टर प्रो एसके सिंह, वित्त नियंत्रक सगीरा सिद्दीकी सहित प्रो डीसी गुप्ता, प्रो. अविनाश तिवारी कार्यपरिषद सदस्य अनूप अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, शिवेंद्र सिंह राठौड और संगीता चैहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय के परिसर मे नव निर्मित अत्याधुनिक सभागार के लोकार्पण पर विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देता हूं। अब हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि देश की सौ टाॅप यूनिवर्सिटी में जीवाजी विश्वविद्यालय का नाम शामिल हो। यह विश्वविद्यालय लगातार प्रगति करेगा। यह सौभाग्य की बातहै कि इस सेंटर का नाम स्व. अटल बिहारी वाजपेयीजी के नाम पर रखा गया है। अंत में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को  धन्यवाद किया।
जीवाजी टीम को बधाई देता हूं
इस अवसर पर केंद्रीेय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में बना यह विशाल कन्वेंशन सेंटर प्रदेश का एक मात्र सभागार है। यह विशाल और सुसज्जित सभागार विश्वविद्यालय के साथ-साथ ग्वालियर और इस प्रदेश के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। इस कन्वेंशन सेंटर के लोकार्पण पर जीवाजी विवि की कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला और सभी कार्यपरिषद सदस्यों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मेरी सांसद निधि से भी इस सेंटर को बनाने के लिए पैसा दिया था।
विश्व पटल पर होगा जेयू का नाम
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर बना यह इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर हम सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के कारण जीवाजी विश्वविद्यालय का नाम विश्वपटल पर आएगा। इसके लिए मैं कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला और उनकी टीम को बधाई देता हूं।
दीवारों पर दिखती है ग्रामीण संस्कृति
महामहिम राज्यपाल व कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी वाजपेयी और संगीत सम्राट तानसेन के गुरू मोहम्मद गौस की धरती पर बने इस सेंटर के लोकार्पण में शामिल होने पर गर्व है। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि इस काॅम्प्लेक्स की दीवारों एवं खंबो पर छात्रों द्वारा ग्रामीण संस्कृति, महिला सशक्तिकरण व शिक्षा पर आधारित पेंटिंग्स बनाई गई हैं।
प्रदेश का इकलौता विशाल सभागार 
मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव ने कहा कि जेयू परिसर में बना यह विशाल कन्वेंशन सेंटर मप्र का इकलौता सेंटर है। इसके लिए मैं विश्वविद्यालय परिवार को बधाई प्रेषित करता हूं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!