Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अब समय व धन दानियों की बारी / Gwalior News

ग्वालियर / अयोध्या में श्री राम जन्म  मंदिर निर्माण अभियान समिति मध्य भारत प्रांत के तहत आने वाले 14 हजार गांवों में लोगों से संपर्क करेगी ।वही ग्वालियर जिले के 613 गांव में लोगों के पास पहुंच कर उनसे भव्य राम मंदिर के लिए तन मन धन हर तरह के सहयोग की अपेक्षा करेगी। रविवार को ग्वालियर में राम जन्म भूमि पर निर्मित होने जा रहे भव्य राम मंदिर निर्माण अभियान समिति के सदस्यों ने रविवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण में समिति की कोशिश है कि लोग अधिक से अधिक उसमें अपना सहयोग प्रदान करें। फिर वह सहयोग किसी भी रूप में हो सकता है। इसके लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी तक समिति एक अभियान चलाएगी जिसमें सभी लोगों के पास पहुंचकर राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जाएगा और जो लोग इसमें अलग तरह से अपना सहयोग करना चाहते हैं उनका भी सहयोग लिया जाएगा ।समिति की कोशिश है कि इस  पुनीत कार्य में सभी का सहयोग लिया जाए ताकि अयोध्या में एक राष्ट्र मंदिर के रूप में राम मंदिर को जाना जाए ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!