Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: दिनदहाड़े दीनदयाल नगर में युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग / Gwalior News

ग्वालियर। 24.02.2021 / ग्वालियर गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने तीन यवकों पर कट्टों से फायर कर दिए। युवकों ने मार्केट में घुसकर जान बचाने की कोशिश की, फिर उन्होंने एक मल्टी में छिपकर अपनी जान बचाई। बदमाश फायर करते हुए भाग गए। घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की कुंज विहार कॉलोनी में रहने वाला हिमांशु शर्मा इंदौर में रहकर पढाई कर रहा है।वो एक दिन पहले ही अपने दोस्त की बर्थ डे सेलिब्रेट करने ग्वालियर आया था मंगलवार की देर शाम हिमांशु शिवांश भदौरिया और सुखबीर कौरव के साथ पटरी रोड पर घूमने निकले। 
वे एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेकर लौट रहे थे तभी एक सफ़ेद रंग की बोलेरो पास में आकर रुकी उसमें से चार पांच लड़के उतरे और कट्टों से फायरिंग शुरू कर दी। वे जान बचाने मार्किट के अंदर की तरफ भागे तो हमलावर वहां भी घुस आये किसी तरह हिमांशु और उनके साथियों ने एक मल्टी में छिपकर अपनी जान बचाई। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि बोलेरो से अमित कौरव, मनोज राजावत और अर्जुन गुर्जर अपने साथियों के साथ आये थे। मनोज और अर्जुन ने उस पर फायरिंग की।
हिमांशु ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने एक साल पहले पटरी रोड पर उसके दोस्त की गोली मार दी थी उस समय वो एक सेलून पर था। दोस्त पर हुए प्राणघातक हमले में वो मुख्य गवाह है। हमलावर गवाही बदलने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं और उन्होंने मौका देखकर मेरी हत्या की कोशिश की। यदि भागता नहीं तो मेरी और मरे दोस्तों की जान जा सकती थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!