Press "Enter" to skip to content

वधू पक्ष ने दो फेरों के बाद रुकवा दी शादी, कहा- दूल्हा-दुल्हन का गोत्र समान, इसलिए वे भाई-बहन ! Gwalior News

Wedding Issue: Bride’s family stops marriage after two pheras, say- Bride -groom are brother-sister as their Gotra is sa
ईसागढ़. ग्राम ओडिला में हो रही एक शादी में अजीब हालात बन गए। दूसरा फेरा होते ही यह कहकर शादी रुकवा दी गई कि वर-वधू का गोत्र एक है। हालांकि वर पक्ष का आरोप है कि वे दूल्हे को घोड़े पर बैठाकर और बारातियों को जीप व बस से लेकर नहीं आए इसलिए शादी रोकी गई।
कोलारस के रामगढ़ चक्क निवासी परमा आदिवासी के बेटे खुशालीराम की शादी ईसागढ़ के ओडिला निवासी मोहर सिंह की बेटी सबीना के साथ 17 जून को तय हुई थी। 30 बाराती ट्रैक्टर-ट्राॅली से ओडिला पहुंचे थे।
जब फेरे चल रहे थे, तभी वधु पक्ष ने कहा कि हमें पता चला है कि लड़के वालों और लड़की के मामा दोनों का गौत्र नकटेले है और शादी रुकवा दी। दहेज का सामान भी ट्रॉली से उतार लिया। इसके बाद वर पक्ष के लोग थाने पहुंच गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!