Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: हस्तिनापुर गांव के पुजारी की कुल्हाड़ी से की हत्या / Gwalior News

ग्वालियर। 20.02.2021 / ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके मे 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। बीती रात हस्तिनापुर गांव के जंगलों में मंदिर पर एक पुजारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।हत्या करने के बाद यह हत्यारे मौके से फरार हो गए। फिलहाल अभी यह पता नहीं लग पाया है कि यह हत्यारे कौन है और हत्या करने की क्या वजह है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है और इस हत्या की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल बीती रात हस्तिनापुर गांव के जंगलों में एक मंदिर पर रहने वाले पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है और यह हत्यारे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिंग टीम पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के मुताबिक अभी इस मामले की जांच की जा रही है साथ ही मृतक पुजारी के हत्यारों को भी तलाश जारी है। गौरतलब है कि हस्तिनापुरपुर में 24 घंटे में दो बड़ी वारदात सामने आई है कल इसी इलाके में एक बड़ी लूट की घटना हुई थी। बदमाशों ने एक व्यापारी को कट्टे की नोक पर पकड़ कर उसे गाड़ी में ले जाकर उससे 50 हजार रुपए लूट लिए थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!