Press "Enter" to skip to content

घर से दादी के एक लाख रुपए चुराकर मॉल घूमने निकले बच्चे, ग्वालियर में पकड़े गए ! gwalior News

गुना में पुलिस ने बच्चों के पास से 98 हजार रुपए बरामद किए।

  • परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कराई थी नाकेबंदी
  • ग्वालियर में पकड़ाए बच्चों को मॉल दिखाने ले गई पुलिस

गुना. ग्वालियर जाकर माॅल घूमने की चाहत लिए एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों ने रविवार की रात दादी के 1 लाख रुपए चुराकर घर से निकल पड़े। हालांकि पुलिस ने उन्हें ग्वालियर में पकड़ लिया। पुलिस ने जब बच्चों की इच्छा जानी तो फिर पुलिस ने बच्चों को मॉल घुमाया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बच्चों के पास से 98 हजार रुपए बरामद भी बरामद किए हैं। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुना में कोतवाली इलाके की राधा कालोनी में रहने वाले परिवार के चार बच्चे रविवार रात को लापता हो गए। इनमें 10 साल के दो लड़के और 13 -14 साल की लड़किया थीं।पुलिस के अनुसार, बच्चे ग्वालियर स्थित डीबी माल घूमना चाहते थे, इसलिए उन्होंने दादी के घर में रखे 1 लाख रुपए चुरा और घर की बाहर से कुंडी लगाकर ऑटो में बैठ सीधे स्टेशन पहुंच गए।
गुना स्टेशन से उन्होंने ग्वालियर की ट्रेन पकड़ी और सुबह तक ग्वालियर पहुंच गए। इस दौरान बच्चों के गायब होने से परेशान परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया था। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ग्वालियर जाकर डीबी मॉल घूमना था, इसलिए वह रुपए लेकर ग्वालियर गए थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!