
जीवाजी यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी भवन में अगस्त से यूजीसी नेट की कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा। अगस्त के प्रथम सप्ताह में इस कोचिंग के लिए जेयू में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके चलते जो भी छात्र-छात्राएं कोचिंग के माध्यम से नेट की पढ़ाई करना चाहते हैं, वह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसको लेकर उन्हें अपने डॉक्यूमेंट्स जमा कराने होंगे और वह इस कोचिंग में शामिल हो सकेंगे।
जेयू में कोचिंग को शुरू करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नेट की तैयारी कराना है, जिससे वह एक्सपर्ट के जरिए दोनों ही पेपर की तैयारी कर सकें। इस कोचिंग में दो सत्रों में क्लास का आयोजन किया जाएगा। पहले सत्र में पेपर वन और दूसरे सत्र में पेपर टू की तैयारी कराई जाएगी। पेपर-1 सभी छात्र-छात्राओं के लिए समान होगा, लेकिन पेपर-2 में उनके मुख्य विषय होंगे, जो उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान लिए होंगे। मुख्य सब्जेक्ट की तैयारी भी सब्जेक्ट एक्सपर्ट कराएंगे।
26 स्टूडेंट्स का हुआ यूजीसी नेट में चयन
जेयू में आयोजित यूजीसी नेट कोचिंग में कुल 26 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। इन छात्र-छात्राओं को भी आगामी कोचिंग में रजिस्टर्ड छात्र-छात्राओं को मोटीवेशन लेक्चर देने के लिए बुलाया जाएगा। साथ ही वह इन स्टूडेंट्स से अपनी सफलता का मूल मंत्र और स्ट्रेटजी को भी शेयर कर सकेंगे।





Be First to Comment