Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: ग्वालियर में आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा की / Gwalior News

ग्वालियर। – 16.01.2021 /  राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर में स्मार्ट सिटी के तहत शहर में हो रहे विकास कार्यो को लेकर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की । मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी के तहत किये जा रहे विकास कार्यो को लेकर उसका वर्तमान रूप रेखा और भविष्य में स्मार्ट सिटी पप्रोजेक्ट के बारे में अधिकारियों से बन टू बन चर्चा की । राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ इस बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पूर्व कैविनेट मंत्री इमरती देवी सहित स्मार्ट सिटी और जिला प्रशासन के अधिकारी सम्मिलित हुए। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मीडिया से बात करते हुए कहा ग्वालियर में स्मार्ट सिटी के तहत जो कार्य किये जा रहे है वह भविष्य में मूर्त रूप में दिखने लगेंगे । 
इसके साथ – साथ राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य  सिंधिया ने स्मार्ट सिटी के तहत संचालित दिव्यांग बच्चों की क्लास में पहुंचकर बच्चों से बात की उनके साथ कैविनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी दिव्यांग  बच्चों को टॉफी वितरण की। राज्यसभा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मोंके पर किसान विल को लेकर कहा की तीनो कृषि कानून किसानों के हित में है सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, केन्द्र सरकार सदैव किसानों के हित में निर्णय लेती है। ये जो तीन नए कृषि कानून पारित हुए वे किसानों के हित में है। इन कानून के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय ने जो निर्णय दिया है उसका पालन करना हमारा और सरकार का दायित्व है। 
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने कहा कि वैक्सीन का विश्व का सबसे बड़ा अभियान सांसद सिंधिया ने कहा, कोविड-19 को लेकर अगले तीन महीने का समय शेष बचा है। आज से  वेेकेसिन लगाना शुरू हो गई है, जो विश्व का सबसे बड़ा अभियान है। यह वैक्सीन सबकी सुरक्षा के लिए है। इस वैक्सीन को लगाने से हजारों जाने बचेगी। भारत ने जो कदम उठाया है वैक्सीन की पॉलिसी को लेकर कि सभी का वैक्सीनेशन हो, यह विश्व एक अद्भुत कार्यक्रम है जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!