Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: पुलिस के खिलाफ माधौगंज थाना क्षेत्र के बाहर कांग्रेस ने दिया धरना आरोप लगाया पुलिस कर रही है वसूली / Gwalior News

ग्वालियर।  व्यापारियों के बीच चल रहे पैसों के लेन देन के एक विवाद में पुलिस द्वारा की गई एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माधौगंज थाने का घेराव कर दिया। कांग्रेस के हंगामे की सूचना के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुँच गए और दोनों पार्टी के नेता आमने सामने आ गए। सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार भी थाने पहुँच गए। उन्होंने पुलिस पर व्यापारियों से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए। 
ग्वालियर शहर के माधौगंज थाने के बाहर आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया । कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि माधौ गंज थाने के टी आई विनय शर्मा भाजपा की शह पर व्यापारियों से वसूली करते हैं। उन्होंने एक झूठी शिकायत पर कांग्रेस समर्थित व्यापारी लखन लाल गुप्ता और उनके बेटे दीपक गुप्ता को थाने में बंद कर दिया जबकि उनका किसी सोनू गोयल से कोई लेन देन नहीं हैं। 
उधर कांग्रेस के  हंगामे के बीच भाजपा कार्यकर्ता भी पुलिस थाने पहुँच गए। भाजपा कार्यकर्ता और फरियादी व्यापारी सोनू गोयल ने कहा कि वो मकानों की दलाली करता है। दीपक पर एक मकान के सौदे की 70,000 रुपये बकाया था वो दे नहीं रहा था तो थाने में शिकायत की। टी आई ने कहा अपना मामला बाहर निपटाओ लेकिन दीपक ने पैसे देने से इंकार कर दिया और आज यहाँ प्रदर्शन करने आ गए। सोनू ने टी आई द्वारा वसूली किये जाने की बात से इंकार किया हैं। 
उधर हंगामे की सूचना पर माधौ गंज थाने पहुंचे ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार भी मौके पर पहुँच गए। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई ना कांग्रेस की है ना भाजपा की ये लड़ाई है वसूली की जो पुलिस व्यापारियों से कर रही है। और कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ही या प्रशासन कोई भी वसूली करेगा तो कांग्रेस उसका जवाब देगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!